
BREAKING NEWS : आम आदमी पार्टी का कहना है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ दिया है। पार्टी ने उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव पर हमला बोलते हुए उन पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने रविवार को यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस के जनघोषणा पत्र के आधे से अधिक वादे पूरे नहीं हुए हैं। चुनाव करीब आते ही टी.एस. सिंहदेव ने खुद को घोषणापत्र समिति से अलग कर लिया है। यह जनता के साथ छल है। श्री उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह श्री सिंहदेव के साथ धोखा हुआ, उसी ‘तरह श्री सिंहदेव ने जनता को धोखा दिया है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान श्री सिंहदेव कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष थे। सत्तामें आने के बाद कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र के कई वादे पूरे नहीं किए। वे पांच साल तक खुद को असमर्थ बताते रहे। प्रदेश की जनता को उम्मीद थी कि टी.एस. सिंहदेव उपमुख्यमंत्री बनने के बाद अपना वादा निभाएंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि श्री सिंहदेव ने तो खुद को चुनाव घोषणा पत्र समिति से ही अलग कर लिया है। कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, 10 लाख युवाओं को रोजगार देने, . बेरोजगारी भत्ता देने, रसोइयों को कलेक्टर दर पर मानदेय देने सहित कई वादे किए गए थे। श्री सिंहदेव अब यह कहकर जनता से धोखा कर रहे हैं कि वे अब कांग्रेस की घोषणापत्र समिति में नहीं रहेंगे।