EXCLUSIVE : सावन महोत्सव के उपलक्ष में सरयूपारीण ब्राह्मण समाज द्वारा 80% से ज्यादा अंक प्राप्त बच्चों का सम्मान, वाटर कूलर का लोकार्पण….
www.news82express.com

BIG BREAKING : सावन महोत्सव के सफल कार्यक्रम की महिला मंडल एवं समस्त साथियों को बहुत-बहुत बधाई,महिला मंडल के सक्रीय सदस्यों द्वारा विभिन्न खेलकूद के द्वारा बहुत ही आकर्षक कार्यक्रम किया गया,सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए,सावन क्विंन का प्रथम पुरस्कार श्रीमती सीमा पांडे को दिया गया। इस अवसर पर समाज के 25 प्रतिभा शाली बच्चों को सम्मानित किया गया,जिन्होंने 10वीं12वीं के बोर्ड परीक्षा में 80%से ज्यादा अंक प्राप्त किये है,साथ ही समाज के लिए बहुत उपयोगी वाटर कूलर का लोकार्पण भी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी, विशेष अतिथि सभापति नगर निगम श्री प्रमोद दुबे जी, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश दुबे जी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रमोद दुबे जी ने अपने उदबोधन में समाज को 200 बोरी सीमेंट,गरीब बच्चियों के विवाह हेतु आर्थिक मदद की घोषणा की। स्वागत उद्बोधन में अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला जी लगातार अच्छे कार्यक्रम की जानकारी दी एवं सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना की, आभार प्रदर्शन श्री अजय तिवारी जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महिला मंडल की 60,70 सदस्यों के साथ पुरषों की भी अच्छी उपस्थिति थी, विशेष रूप से महेश्वर शुक्ला जी, उमेश तिवारी जी, राममूरत तिवारी जी,सचिन पांडे जी, त्रिभुवन तिवारी जी, राजू भाई, रामहृदय तिवारी जी और भी बहुत से सम्मानित सदस्य उपस्थित थे |