EXCLUSIVE : राहुल को बोलना क्यों नहीं सिखाते : भाजपा
www.news82express.com

BIG BREAKING :भाजपा ने मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत न देने के गुजरात हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि लोगों को गाली देना और अपमान करना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है। साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि वह उन पर कंट्रोल क्यों नहीं करती।हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रेस कांफ्रेंस में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मानहानि की बात करें तो राहुल गांधी आदतन अपराधी हैं। उनकी राजनीतिक टिप्पणियां देखें तो वे विदेश जाकर भी भारत के लोकतंत्र की मानहानि करते हैं, भारतीय संस्थाओं की मानहानि करते हैं और अब तो मीडिया की भी मानहानि करते हैं। उनके खिलाफ मानहानि के सात आठ केस चल रहे हैं।
■ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, वो खुद को कानून से ऊपर मानते हैं। आप गलती करो और फिर सीनाजोरी भी करो। आपको लगता है कि आप बड़े परिवार के लोग हो, आप कुछ भी कर सकते हैं लेकिन अदालत इसकी मंजूरी नहीं देती है।