छत्तीसगढ़देशधार्मिकराजनीति
Trending

EXCLUSIVE : ब्राह्मण संगठनों द्वारा भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों से विधानसभा चुनाव के लिए ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट देने की मांग की गई…

www.news82express.com

BIG BREAKING :समस्त ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने श्री टी. एस. सिंहदेव उप मुख्यमंत्री एवं सदस्य स्क्रीनिंग कमेटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं श्री अरुण साव अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ से भंेट कर मांग की है कि विधान सभा चुनाव 2023 के लिए कुल सीट में से 15-15 सीट ब्राह्मण प्रत्याशी को दिया जाए। अध्यक्ष अरुण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश के राजनीतिक परिवेश में राज्य गठन से लेकर अब तक ब्राह्मण वर्ग के प्रतिनिधियों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से प्रदेश में नेतृत्व प्रबंधन एवं समाज के सभी वर्ग के लिए अथक प्रयास किया है। समाज के सभी वर्ग को उनके सामाजिक एवं शैक्षिक प्रगति के लिए समाज की ओर से सतत आयोजन एवं प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में शीर्ष नेतृत्व को यह विचार करना अति आवश्यक होगा कि विधान सभा के महत्वपूर्ण दायित्व से ब्राह्मण समाज को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने का कष्ट करें। समस्त ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि यदि विधान सभा में ब्राह्मण प्रत्याशी को अवसर दिया जाता है तो ब्राह्मण समाज पूर्ण सहयोग देगा एवं अभूतपूर्ण सफलता दिलायेगा। इस प्रतिनिधि मंडल में पं. अरुण शुक्ल प्रदेश अध्यक्ष कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़, पं. सुरेश शुक्ल-अध्यक्ष सरयुपारीण ब्राह्मण सभा, पं. निर्मल कुमार रिछारिया-अध्यक्ष जिजोतिया ब्राह्मण समाज, पं. कीर्तिभूषण पाण्डेय-अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन, पं. विनय तिवारी-अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज, पं. नीलकंठ त्रिपाठी-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ,पं. गुणानिधि मिश्रा-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन, पं. लक्ष्मीनारायण तिवारी- अध्यक्ष सरयूपारीय ब्राह्मण समाज महासंघ रायपुर, पं. योगेश तिवारी-अध्यक्ष अखण्ड ब्राह्मण समाज सेवा समिति, पं. दिनेश शुक्ल-प्रदेश अध्यक्ष विप्र वाहिनी, पं. राजेन्द्र प्रसाद दुबे- अध्यक्ष सनाढ्य ब्राह्मण सभा, पं. शिवांजल शर्मा – अध्यक्ष छ.ग. प्रगतिशील ब्राह्मण समाज, पं. नरेन्द्र तिवारी- अध्यक्ष विप्र भवन संास्कृतिक समिति, पं. शिवाकांत त्रिपाठी- अध्यक्ष आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन, पं. रज्जन अग्निहोत्री-सहसचिव कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, श्रीमती निवेदिता मिश्रा- अध्यक्ष (महिला) उत्कल ब्राह्मण समाज, पं. प्रहलाद मिश्र- अध्यक्ष गौड़ ब्राह्मण समाज, पं. गोवर्धन शर्मा- अध्यक्ष शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज, पं. कीर्ति व्यास-अध्यक्ष गुजराती ब्राह्मण समाज, पं. चन्द्रप्रकाश व्यास- अध्यक्ष पुष्टिकर ब्राह्मण समाज, पं. आर. मुरली – अध्यक्ष आंध्रा ब्राह्मण समाज उपस्थित रहे।

news82 express

OFFICE ADDRESS-banjari nagar near little flower school raipur chhattisgarh. OWNER - SHIV BHAGAT GAUTAM. EDITOR - NAVEEN GAUTAM. PHONE-9303146774/8319149409 EMAIL-gautamnaveen320@gmail.com/ sbgautam82@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button