EXCLUSIVE : धान खरीदी पर भाजपाई दावों को कांग्रेस ने फिर दी चुनौती : सुनील आनंद शुक्ला…
www.news82express.com

BIG BREAKING :धान खरीदी के मुद्दे पर भाजपाई दावों पर कांग्रेस ने फिर खुली चुनौती दी। संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा कि किस भाजपा शासित राज्य में किसानों क छत्तीसगढ़ की तरह धान की कीमत दी गई। इतनी संख्या में कहां धान खरीदी की गई बता दें। तीन काले कानून लाकर किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का षड्यंत्र करने वाली भाजपा किस मुंह से बात करती है। छग के किसान चिंता न करें, भूपेश सरकार मौजूदा खरीफ सीजन में भी प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान लगभग 2800 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी।संचार प्रमुख के मुताबिक राज्य सरकार अपने दम पर धान खरीदी करती है। इसमें मोदी सरकार का कोई योगदान नहीं है। मोदी सरकार तो किसानों को 2500 रुपए में खरीदी करने पर सेंट्रल पूल में चावल नहीं लेने की धमकी देतीरही। देश में इकलौती छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार- ने 2640 रुपए में धान खरीदा है। देश में कोई भाजपा सरकार समर्थन मूल्य से अधिक में धान नहीं खरीदती। भाजपा शासित यूपी, गुजरात में तो किसान 100 रुपए में धान बेचने मजबूर हैं। मोदी सरकार ने तो धान खरीदी में अड़ंगा डाला, इस वजह से भूपेश सरकार ने किसान न्याय योजना के जरिए चार किस्तों में अंतर की राशि का भुगतान शुरू किया। चुनाव के समय मुद्दाविहीन भाजपा झूठ और गुमराह कर राजनीति करना चाहती है। आदतन किसान विरोधी भाजपा और मोदी सरकार ने लगातार बाधा डाली।