POLITICSछत्तीसगढ़देशराजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

EXCLUSIVE : कांग्रेस-भाजपा ने किसानों के लिए नहीं किया कोई काम : आप…

www.news82express.com

BIG BREAKING : आम आदमी पार्टी ने धान खरीदी पर राजनीति को अनुचित करार दिया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस ने किसानों के लिए कोई काम नहीं किया है। प्रदेश के किसान 23 साल से परेशान हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस और भाजपा धान खरीदी को राजनीतिक मुद्दा बना रहीं हैं। विधानसभा चुनाव करीब आते ही कांग्रेस व भाजपा को किसान और धान की याद आ रही है। खुद को किसान हितैषी बताने की होड़ मची हुई है। किसानों की लगातार 23 वर्षों से परेशानी के लिए भाजपा और कांग्रेस ही जिम्मेदार हैं। श्री हुपेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रायपुर दौरे के बाद से धान खरीदी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस और भाजपा जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने किसानों का हक मारा हैं। डॉ.रमन सिंह ने किसानों को बोनस देने का वादा किया था। लेकिन अंतिम दो साल बोनस नहीं दिया। वहीं कांग्रेस ने साढ़े चार साल बाद भी किसानों को बोनस नहीं दिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र में किसानों से सिंचाई का रकबा बढ़ाने का वादा किया था। आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस की सरकार से पूछ रही कि प्रदेश के किस हिस्से में सिंचाई का रकबा बढ़ा है? श्री हुपेंडी ने कहा कि नवा रायपुर के किसान अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

news82 express

OFFICE ADDRESS-banjari nagar near little flower school raipur chhattisgarh. OWNER - SHIV BHAGAT GAUTAM. EDITOR - NAVEEN GAUTAM. PHONE-9303146774/8319149409 EMAIL-gautamnaveen320@gmail.com/ sbgautam82@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button