BREAKING NEWS : “युवा कांग्रेस का ‘मेरा गौठान मेरा अभिमान’ अभियान: गौसेवा पखवाड़े के तहत गौठानों में समूहों की प्रशंसा और सम्मान”…
www.news82express.com

BREAKING NEWS :युवा कांग्रेस ने प्रदेश भर में ‘मेरा गौठान मेरा अभिमान’ के तहत अभियान का आगाज कर दिया। राजधानी समेत सभी जिलों में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गौठानों में पहुंचकर गौसेवा की। महिला स्वसहायता समूहों और गौठान समितियों को सम्मानित भी किया। युकां का गौसेवा पखवाड़ा 7 जून तक चलेगा।भाजपा के गौठानों में अभियान के जवाब में युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोला। गौठानों में चल रही गतिविधियों और समूहों, समितियों के कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए जमकर सराहा। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने राजधानी के गोकुल नगर गौठान से शुरुआत की। वहीं प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा ने रायगढ़ के संबलपुर गौठान से गौसेवा पखवाड़े का आगाज किया। गोकुल नगर गौठान में युकां अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुएगौसेवा की। प्रदेश के सभी दस हजार गौठानों में अभियान शुरू किया गया है। युकां अध्यक्ष ने श्रमदान के बाद गौठान समिति और महिला समूहों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समूह की बहनें दिन-रात गौठान में गौमाता की सेवा कर रही हैं। बाहर घूमकर गौमाता को गौठान तक लाने और उपचार की व्यवस्था करने वालों समेत वहां मौजूद डॉक्टरों को भी सम्मानित किया। समूहों ने बताया कि गोकुल नगर गौठान में बन रहे टाइल्स, चप्पल, सूटकेस की देश, विदेश तक डिमांड हो रही है।