dpr chhatisgarhPOLITICSछत्तीसगढ़देशधार्मिकराजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING NEWS :मुख्यमंत्री बोले- जब गोरों से नहीं डरे तो इन चोरों से क्या डरना..

Www.news82express.com

BREAKING NEWS : बाधाएं आती और जाती है इसे चुनौती मान पार करना ही सफलता है। देश की आजादी के लिए हम गोरों से नहीं डरे तो इन चोरों से क्या डरेंगे। देश को बांट कर अंग्रेजों ने दो सौ साल राज किया। आज ये भी संप्रदायिकता और धर्म के नाम पर फूट डाल राज करना चाहते हैं, जो कभी सफल नहीं हो पाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अम्बिकापुर में आयोजित संभागीय कांग्रेस सम्मेलन में भाजपा पर हमला बोलते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस कार्यकर्ता हैं यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है।कांग्रेस की झंडा और संविधान ही हमारी नीति है। देश में फूट डाल कर राज करने वाले अंग्रेजों को भगाने के लिए कांग्रेस के झंडे तले महात्मा गांधी से लेकर सभी क्षेत्रों के नेताओं ने देश को एकजुट किया और विजय हासिल की। आज देश फिर इसी हालात से गुजर रहा है, हमें एकजुट होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चाहे कोई भी चुनाव हो भाजपा संप्रदायिकता, धर्मांतरण को मुद्दा बना सामने ले आती है, मगर कर्नाटक में हमने इसका जवाब दिया। है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इनसे राम और गाय को छत्तीसगढ़ में छिन लिया। हमारे लिए यह आस्था, परंपरा और आर्थिक सुदृढ़ता का प्रतीक है। हम छत्तीसगढ़ में राम और गाय को पूजते हैं और ये इनके नाम पर। वोट मांगते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आजदोपहर 12 बजे के लगभग हेलीकॉप्टर से कांग्रेस प्रभारी सुश्री शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत व कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ अम्बिकापुर पहुंचे और कांग्रेस सम्मेलन में हिस्सा ले शाम पांच बजे रवाना हुए।

news82 express

OFFICE ADDRESS-banjari nagar near little flower school raipur chhattisgarh. OWNER - SHIV BHAGAT GAUTAM. EDITOR - NAVEEN GAUTAM. PHONE-9303146774/8319149409 EMAIL-gautamnaveen320@gmail.com/ sbgautam82@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button