BREAKING NEWS : धान खरीदने हेतु 32000 करोड रुपए कर्ज लेगी छत्तीसगढ़ सरकार…
www.news82express.com

BIG BREAKING :छत्तीसगढ़ सरकार आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्या पर धान खरीदी के लिए लगभग 32 हजार करोड़ रुपए का कर्ज विभिन्न बैंकों, नाबार्ड व वित्तीय संस्थाओं से लेगी। वहीं, चावल उपार्जन के लिए 4.05 लाख गठान जूट बारदाने की भी आवश्यकता पड़ेगी। खाद्य विभाग नेअभी से इसकी प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। धान खरीदी के लिए राज्य सरकार हर साल 20 से 25 हजार करोड़ रुपए का ऋण लेती रही है, लेकिन इस बार ज्यादा राशि की जरूरत- पड़ेगी। यह ऋण मार्कफेड के माध्यम से बैंको व नाबार्ड इत्यादि से लिया जाएगा। इस बार भी राज्य सरकार की गारंटी पर बैंकों व नाबार्ड से ऋण लिया जाएगा।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक बड़ा मुद्दा बनने जा रहा है। आगामीखरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की गई है। वहीं, इस साल 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है। अब तक पंजीकृत किसानों- से समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी की जाती थी। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर 107- लाख 53 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा.. गया था। इसके एवज में 23.42 लाख किसानों को लगभग 22 हजार 067करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। हालांकि प्रदेश में धान बेचने के लिए 24.98 लाख कृषकों ने अपना पंजीयन कराया था, जिनके धान का पंजीकृत रकबा 32.19 लाख हेक्टेयर था। आगामी खरीफ विपणन वर्ष में छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों की संख्या व धान का पंजीकृत रकबा भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।