BREAKING NEWS : ओडिशा में चखना के रूप में युवती के शव का टुकड़ा खा गए शराबी..
www.news82express.com

BIG BREAKING : ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक शव के मांस की दावत उड़ाने की खबर सामने आई है। इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दावत उड़ाने वाले दो व्यक्ति शराबी हैं। यह घटना मयूरभंज जिले के बड़साही ब्लॉक के बांधसाही गांव से सामने आई है। बताया गया है कि गांव के लोग 25 वर्षीय एक लड़की के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान ले गए थे। आरोप है कि इस दौरान दो लोगों ने आधे जले शव का एक बड़ा टुकड़ा उठाया और उसे खा गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों “की बेरहमी से पिटाई की और बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही थी। हालांकि, इस घटना पर पुलिस से कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने आरोप लगाया कि दोनों व्यक्तियों ने देखा कि शरीर का कुछ हिस्सा पूरी तरह से जला नहीं है, तो उन्होंने मांस को कुछ टुकड़ों में काट दिया और शुरू में इसे फिर से चिता में फेंकने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने कुछ टुकड़े ले लिये और इसे खा लिया।