BIG BREAKING NEWS : कन्या कुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना सहित महाआरती..||
www.nes82express.com

BREAKING NEWS : कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा आशीर्वाद भवन बैरन बाजार में भगवान श्रीपरशुराम के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा- अर्चना सहित महाआरती की गई। आयोजन स्थल में भगवान परशुराम के जयकारे गुंजायमान रहे। बड़ी संख्या में जुटे समाजजनों को प्रमुख अतिथि रूप में पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अचानक बारिश की वजह से उनका कार्यक्रम स्थगित होने की वजह से सम्मिलित नहीं हो सके। उन्होंने विप्रजनों को दूरभाष पर अपनी बधाई व शुभकामनाएं दीं। आयोजन में समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ल, सचिव सुरेश मिश्र,उपाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, निशा अवस्थी, ममता शुक्ला, रज्जन अग्निहोत्री, गौरव शुक्ल, शशिकांत मिश्र, प्रसून दीक्षित, संतोष दुबे सहित सभी सदस्य और व्रिप समाज के विभिन्न घटकों के लोग शामिल थे ।