dpr chhatisgarhPOLITICSछत्तीसगढ़देशधार्मिकराजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BIG BREAKING NEWS : कन्या कुब्जा समाज द्वारा स्व. पं. कृपाशंकर शुक्ला जी की जयंती पर उन्हें सादर स्मरण किया गया..

www.news82express.com

BIG BREAKING : रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा पूर्व अध्यक्ष स्व. पं. कृपाशंकर शुक्ल जी की जयंती (01.06.2023) पर उन्हें सादर स्मरण किया गया | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शुक्ल परिवार के सदस्य पं. शरद शुक्ल, पं. संजय शुक्ल, पं. सुनील शुक्ल, पं. अरविन्द तिवारी, भावपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित हुए | सभी सदस्यों ने स्व. पं. कृपाशंकर शुक्ल जी के कार्यों की, उनके व्यव्हार को बहुत अच्छे से याद किया एवं जीवन के विभिन्न संस्मरण सुनाये, एकता में ही बल होता है ये शिक्षा हमें कृपाशंकर शुक्ल जी से मिली, अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष पं. वीरेन्द्र पाण्डेय, सचिव पं. सुरेश मिश्र, पं. संजय शुक्ल, पूर्व सहसचिव पं. विजय शुक्ल, पं. कैलाश दीक्षित, पं. जी. के. बाजपेयी, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य पं. विकास तिवारी, सुश्री अनुजा शुक्ला सीए, सलाहकार श्रीमती ममता शुक्ला, पं. चौबे जी, पं. रविन्द्र शुक्ल, पं. अमित बाजपेयी, श्रीमती सुनयना शुक्ला ने अपने संस्मरण सुनाए | के. एस. शुक्ल जी के साथ सचिव रहे पं. राघवेन्द्र मिश्र के सन्देश का पठन किया गया | समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं हेतु पूर्व सचिव पं. शरद शुक्ल जी द्वारा अपने पिता स्व. के. एस. शुक्ल जी की स्मृति में 2,11,000/- रु. की राशि दान की गई |सभी विद्वान वक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष के योगदान को सादर नमन करते हुए ऐसे कार्यक्रमों की सार्थकता के विषय में बताया, सभी सम्माननीय सदस्यों के बीच आशीर्वाद भवन का एक कक्ष स्व. पं. कृपाशंकर शुक्ल जी के नाम पर रखा गया | इस नामकरण पट्टिका का अनावरण शुक्ल परिवार के सभी सदस्यों के मध्य, कान्यकुब्ज सभा – शिक्षा मंडल के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, एवं सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया | परिवार जनों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता देखते ही बन रही थी | कार्यक्रम का संचालन पं. रज्जन अग्निहोत्री एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष श्रीमती निशा अवस्थी ने किया |


news82 express

OFFICE ADDRESS-banjari nagar near little flower school raipur chhattisgarh. OWNER - SHIV BHAGAT GAUTAM. EDITOR - NAVEEN GAUTAM. PHONE-9303146774/8319149409 EMAIL-gautamnaveen320@gmail.com/ sbgautam82@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button