
BREAKING :रायपुर | सावन का महीना हर तरफ उमंग और उत्साह से भरा है | हर तरफ सेलिब्रेशन की धूम मची है, तो कान्यकुब्ज महिला मंडल, आशीर्वाद भवन, रायपुर की महिलाएं इसमें कैसे पीछे रहती हैं? दिनांक 19 और 20 अगस्त को दो दिवसीय सावन मेला का आयोजन बड़ी उमंग और जोश के साथ आशीर्वाद भवन, रायपुर में किया गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे – फैंसी ड्रेस, पाक कला, रैम्प वाक इत्यादि रखी गई | व्यंजन प्रतियोगिता में सूजी के मीठे और नमकीन व्यंजन बनाकर सखियों ने अपनी पाक कला का परिचय दिया
मीठे व्यंजन बनाने में –
प्रथम स्थान संध्या मिश्रा (सीनियर), द्वितीय स्थान अनुराधा मिश्रा और तीसरे स्थान चंद्रप्रभा दुबे
इसी प्रकार नमकीन व्यंजन बनाने में –
प्रथम स्थान चंद्रप्रभा दुबे, द्वितीय स्थान मोनिका शुक्ला और अनुराधा मिश्रा ने तीसरे स्थान प्राप्त किया |
सावन मेले का आयोजन हरित श्रृंगार के बिना अधूरा है | सभी बहनों ने फिल्मी धुन पर रैंप वॉक कर सबकी खूब तालियां बटोरी जिसमे प्रथम रही – चंद्रप्रभा दुबे, दूसरा स्थान मोनिका शुक्ला और तीसरे स्थान पर पायल पांडे ने अपना नाम किया |
खेल-खेल में अपनी उम्र को पीछे छोड़ सभी बहने उस पल में जीती नजर आई जो बहने घर पर रहकर ही ऐसा कुछ करती हैं, उन्होंने भी चूड़ी, बिंदी, कपड़े बच्चों के समान, अचार, बड़ी, पापड़ के स्टाल लगाए, सभी ने जमकर खरीददारी की | अपनों के साथ बैठकर सब ने नाश्ते और चाय का आनंद उठाया |
इस अनोखे आयोजन में बच्चे कैसे पीछे रहते उन्होंने भी शिव और पार्वती की जीवंत प्रस्तुति दी |
फैंसी ड्रेस (शिव जी की वेशभूषा) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान –
अर्जित शुक्ला, दूसरा स्थान – अनविका अवस्थी और तीसरा स्थान तरूश मिश्रा ने हासिल किये |
पार्वती जी की वेशभूषा में :
प्रथम स्थान – आराध्या तिवारी, द्वितीय स्थान – ओजस्वी मिश्रा और तीसरा स्थान अदिता दुबे ने अर्जित किये |
महिला सदस्यों द्वारा बिग तम्बोला का खेल खेला गया | निर्णायक मंडल द्वारा इस अनोखे आयोजन के लिए कान्यकुब्ज महिला मंडल को हार्दिक बधाई दी | हर्ष और उल्लास के साथ सावन मेले का समापन हुआ |