BIG BREAKING : दिल्ली: दिल्ली में पूरे हफ्ते रहेगा बारिश का दौर, मौसम रहेगा भीगा-भीगा..!!
www.news82express.com

BIG BREAKING :
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने आफत पैदा की हुई है। कभी बारिश तो कभी उमस से त्रस्त दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है, तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि आज से लेकर तीन अगस्त तक यहां पर भारी बारिश होगी इसलिए अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद दिल्ली में लोग डेंगू, डायरिया और आई प्लू जैसी बीमारियों से ग्रसित है इसलिए मौसम विभाग ने सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने की बात कही है।फिलहाल बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। कुल मिलाकर इस हफ्ते दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है। फिलहाल दिल्ली की बारिश ने यहां के प्रदूषण में काफी सुधार किया है।
कन्ट्रोल बोर्ड के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी…:
पंजाबी बाग, दिल्ली – डीपीसीसी पीतम पुरा 145 AQI
पूसा, दिल्ली – आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 142 AQI
शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 132 AQI
मुंडका, दिल्ली – भीम नगर 155 AQI
परपड़गंज, दिल्ली -139 AQI
अशोक विहार, दिल्ली – डीपीसीसी 141 AQI
लोधी रोड, दिल्ली – 127 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।
भारी बारिश का अलर्ट जारी:
दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब में भी आज बारिश हो सकती है तो वहीं अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं बाढ़ से परेशान असम में आज भी भारी बारिश हो सकती है इसलिए चेतावनी जारी की गई है।.